रांची। उपायुक्त छवि रंजन ने क्वॉरेंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

 

रांची। रांची के डीसी छविरंजन ने कोराना काल में झारखंड पहुंचनेवाले प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के लिए रांची में बनाए जा रहे क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। रांची में बाहर से आनवे वाले मजदूरों एवं कामगारों के लिए खेलगांव स्थित टानाभगत स्टेडियम में क्वेरेंटाइन सेंट बनाया गया है।छवि रंजन द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में बेड के रखरखाव, साफ-सफाई सहित मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। साथ ही क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।उपायुक्त द्वारा क्वॉरेंटाइन सेंटर में उपलब्ध संसाधनों के अलावा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि यहां किसी तरह की असुविधा नहीं हो इसका ध्यान रखा जाए।