सांसद संजय सेठ समस्याओं को लेकर HEC के प्रभारी CMD से मिले
- By rakesh --
- 26 Nov 2020 --
- comments are disable
रांची के सांसद संजय सेठ ने आज दिल्ली में HEC की समस्याओं को लेकर भेल के CMD सह HEC के प्रभारी नलीन सिंघल के साथ बैठक की। बैठक में सांसद सेठ ने HEC की समस्याओं पर चर्चा की सांसद सेठ ने HEC में प्रोडक्शन बढ़ाने नए उपकरण लगाने सहित HEC का कैसे पुनरुद्धार किया जाए इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सांसद सेठ ने HEC कर्मियों की समस्याओं से अवगत कराया। सांसद सेठ ने रिटायर्ड कर्मियों का पैसा जो 1/1/ 1997 से बकाया एरियर है उसे अविलंब भुगतान किया जाए। 1/1/2017 से लंबित पे रिविजन लागू किया जाए। जब तक पे रिविजन नहीं होता है तब तक अंतरिम राहत प्रतिमाह दिया जाय । वर्ष 2012 के तर्ज पर तकनीकी कामगार को ₹1000 की जगह ₹2000 दिया जाए। अस्थाई रुप से काम कर रहे मजदूर जो बरसो से HEC में काम करते आ रहे हैं बाहरी बहाली ना लेते हुए इनको स्थाई किया जाए। HEC के जमीन पर बरसो से रह रहे झुग्गी झोपड़ी स्थाई एवं अस्थाई दुकान और आवास को दीर्घकालीन लिज धारकों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को जल्द बढ़ाया जाए। सांसद सेठ ने बताया प्रभारी CMD के साथ वार्ता सकरात्मक हुई CM D ने सांसद को बताया अभी HEC को 1600सौ करोड़ का कार्यदेश प्राप्त हुआ है। यह जानकारी संजय पोद्दार ने दी