बुंडू। बुण्डू में कोरोनानाशक हवन पूजन, कोरोना को भगाने की तैयारी

बुंडू। कोरोना से निजात पाने के लिए देशभर में कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन झारखंड की राजधानी से सटे बुंडू इलाके में अब कोरोना को भगाने के लिए हवन-पूजन भी शुरू कर दिया गया है। इलाके के लोगों का मानना है कि अब इस आपदा से हवन-पूजन कर निपटा जा सकता है। बुंडू में मंत्रोचार के साथ जब कोरोना को भगाने के लिए हवन-पूजन का कार्यक्रम शुरू किया गया, तो पूरे इलाके में एक अलग सा माहौल होगये। पुजारियों के अनुसार कोरोना के वायरस से मुक्ति के लिए अभी तक कोई दवा या इलाज नहीं निकला है। जबकि वैज्ञानिकों ने भी कोरोना से बचाव के उपाय ओर लगातार खोज और अनुसंधान कर रहे हैं। कोरोना से रक्षा और बचाव के लिए तरह तरह के प्रयोग होने लगे हैं। ऐसे में यज्ञ हवन से संक्रमण फैलाने वाले वायरस का नाश होता है । इसी तरह से कोरोना के भी वायरस का नाश हो। पुजारी मोहन कुमार मुखर्जीऔर प्रमोद सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन से आपदा-विपदा से निपटा जा सकता है।

वैसे तो भारत में कई विपदाओं और आपदाओं के समय हवन-पूजन कर निदान के कई उदाहरण हैं। ऐसे में एक बार फिर से धर्म-अध्यात्म से जुड़े लोगों ने हवन-पूजन के साथ कोरोना को भगाने की पहल की है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना होगा, कि धार्मिक आस्था के साथ साथ चिकित्सा साइंस को ध्यान रखना जरुरी है। इलाके में इस तरह की पहल से कितना लाभ होता है, वह तो वक्त ही बताएगा।
सबरंग समाचार के लिए बुंडू से जीतन सार की रिपोर्ट