मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक- भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प !
- By rakesh --
- 25 Jun 2025 --
- comments are disable
सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, आपदा प्रबंधन पर जोर
वाराणसी। गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में मध्य क्षेत्रीय परिषद की होटल ताज में हुई 25वीं बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की ओर से प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क, संचार व सुरक्षा व्यवस्था में सीमा सड़क संगठन बीआरओ के माध्यम से सहयोग की अपेक्षा की है।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने ट्वीट में इसका जिक्र किया है। लिखा है कि वाइब्रेंट विलेज योजना अंतर्गत सीमांत गांवों में सुविधाओं के विकास, भारत नेट और सैटेलाइट संचार सेवाओं के शीघ्र विस्तार पर अपने विचार रखे। प्रधानमंत्री आवास योजना तहत अनुदान प्रक्रिया सरल बनाने, 1989 की दूरस्थ घाटी अधिसूचना को निरस्त करने और मानसून के दौरान उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, अतिवृष्टि व बादल फटने जैसी आपदाओं से सड़कों को होने वाली क्षति के दृष्टिगत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सुचारू संचालन हेतु राज्य को अतिरिक्त सहयोग देने की आवश्यकता पर सुझाव दिए।
राज्य में ग्लेशियर अध्ययन केंद्र, जैव विविधता संरक्षण संस्थान और अंतरराष्ट्रीय साहसिक खेल प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना का प्रस्ताव रखा। साथ ही नंदा राजजात यात्रा (2026) और१ 2027 के कुंभ मेले के सफल आयोजन हेतु केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में हम वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं।
हमारी सरकार भी इसी लक्ष्य के अनुरूप प्रदेश को विकसित उत्तराखंड के रूप में स्थापित करने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है ताकि राज्य का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार भी बन सके।
सुरक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन पर सार्थक चर्चा: डा. मोहन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लिखा है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में वाराणसी में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में राज्यों के बीच समन्वय, विकास के विभिन्न आयाम, सुरक्षा,स्वास्थ्य एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। यह बैठक यशस्वी प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सार्थक सिद्ध होगी।
पर्यटन, परिवहन, आपदा प्रबंधन पर चर्चा
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने लिखा है कि प्रधानमंत्री के सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज वाराणसी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक हुई। बैठक में राज्यों के बीच समन्वय, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, परिवहन, आपदा प्रबंधन और अवसंरचना विकास जैसे विविध विषयों पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।
- ap minister peddireddy superb speech at south central zone council meeting - tirupati - 96tv telugu
- ark south zone
- birmingham city centre
- birmingham city council
- central london
- central zonal council
- central zonal council meeting
- central zone cm meet
- central zone growth
- clean air zone
- general plan
- grand central station
- grand central station fire
- regional council india
- south/central zone
- tencent
- tencent video
- tencent video animation
- wasatch county