पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला, एक अधिकारी समेत 6 जवानों की मौत

बलूचिस्तान के बोलान में पाकिस्तानी सेना की गाड़ी पर हमला, एक अधिकारी समेत 6 जवानों की मौत

बलूचिस्तान के बोलान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी को निशाना बनाकर उस पर हमला किया गया है. इस ब्लास्ट में एक अधिकारी समेत 6 सैनिक मारे गए हैं.जबकि 5 सैनिक घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.