डबल डेकर बस में लगी आग, पांच की झुलसकर मौत !

लखनऊ। सुबह-सुबह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दुखद खबर आई है।  किसान पथ पर डबल डेकर बस में  भीषण आग लग गई।  इस घटना में  पांच यात्रियों की जिंदा झुलसकर हुई दर्दनाक मौत हो गई है। इस आग में 2 मासूम बच्चों की भी  मौत हो गई। इसमें  साढ़े तीन साल के देवराज, 2 वर्षीय साक्षी शामिल है। इनके अलावा 55 वर्षीय लक्खी देवी, 27 साल की सोनी की  भी मौत हो गई। 19 साल के मधुसूदन की भी झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार पटना से मजदूरों उनके परिवारों को लेकर जा रही थी बस।  दिल्ली जा रही डबल डेकर बस में दिल दहलाने वाला हादसा। 120 लोग थे सवार, घायल यात्रियों को निकाला गया। बचे हुए यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रही पुलिस। आधा दर्जन दमकल वाहनों ने भीषण आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मोहनलालगंज, पीजीआई समेत भारी पुलिस बल मौके पर। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर हुई घटना