रांची : भगवान श्री राम का मंदिर ना बने, इसके लिए परेशान है कांग्रेस-दीपक प्रकाश

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्म भूमि स्थल पर एक भव्य मंदिर बनाने के लिए प्रधानमंत्री का वहां जाना, वहां के कार्यक्रम में सम्मिलित होना, यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।उस दिन 500 साल के काले अध्याय का अंत खत्म होगा।

उनहोंने यह भी कहा की कांग्रेस पार्टी वही है, जो श्री राम को कल्पना बताती हैं। रामेश्वरम के ब्रिज को काल्पनिक बताती हैं। और भगवान श्री राम के नाम पर अनाप-शनाप बोलती है। न्यायालय मंदिर ना बन सके, उसके लिए अवरोध पैदा करती है। वहीं आज कांग्रेसी पार्टी का अनाप-शनाप बयान इस बात का उदाहरण है, कि वह आज भी अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर ना बने, इसके लिए परेशान हैं।