क्रिकेट संघ के निर्वाचित पदाधिकारी मिले हेमंत से, बताई नई रणनीति !

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, जेएससीए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव श्री सौरभ तिवारी (पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर), कोषाध्यक्ष श्री अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य श्री मिहिर प्रितेश टोप्पो, श्री रमेश कुमार, श्री संजय जैन, श्री रत्नेश कुमार सिंह, जिला प्रतिनिधि श्री श्रीराम पुरी और श्री उत्तम कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को जेएससीए चुनाव से संबंधित पूरी जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने जेएससीए के सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जेएससीए की नई टीम पूरी ऊर्जा और क्षमता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करेगी।