कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास
- By rakesh --
- 15 Mar 2024 --
- comments are disable
कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री
चम्पाई सोरेन।
=========================
इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने डिग्री महाविद्यालय चाकुलिया का शिलान्यास किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कुल 131 योजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन भी किया, जिसकी कुल राशि 108 करोड़ रुपए से अधिक है।
=========================
★ स्मार्ट गांव की परिकल्पना को पूरा करेंगे
★ डिग्री महाविद्यालय बनने से विद्यार्थियों को होगी सहूलियत
★ शिक्षा व्यवस्था में सुधार राज्य सरकार की प्रतिबद्धता
★ हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य
चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर रही है। जब राज्य में बुनियादी व्यवस्थाएं मजबूत और सक्रिय होगी तभी स्मार्ट गांव बनाने की परिकल्पना पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो, इस उद्देश्य के साथ उनकी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। राज्य में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” अभियान चलाकर घर-घर तक योजनाओं को पहुंचाया गया है। झारखंड देश में पहला ऐसा राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है। अब राज्य में सभी वर्ग समुदाय की महिलाओं को 50 वर्ष का उम्र पूरा होने के साथ ही पेंशन योजना से जोड़ा जा रहा है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
आप सभी डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास समारोह का हैं गवाह
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां आप सभी लोग कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में स्थापित होने वाले डिग्री महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम का गवाह बन रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस डिग्री महाविद्यालय के बन जाने से यहां के युवा वर्ग को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जमशेदपुर या किसी अन्य शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड धनी प्रदेश के रूप में जाना जाता है परंतु यहां के आदिवासी तथा मूलवासियों को व्यवस्थाओं से दूर रखा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के भीतर सभी जरूरतमंद तक रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध करा रही है। यहां के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग समुदाय का उत्थान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोग अपने हक और अधिकार को पहचानें। यह आपकी सरकार है। आपके हर दु:ख- सुख में राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने की दिशा में उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यहां की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्था को हर हाल में सुदृढ़ किया जाएगा।
शिक्षा व्यवस्था में सुधार राज्य सरकार का ध्येय
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की मदद के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त जी के नेतृत्व में राज्य के भीतर 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया जा चुका है। आने वाले कुछ महीनों में और 325 मॉडल विद्यालय निजी विद्यालयों के तर्ज पर अपग्रेड किए जाएंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार की सोच है कि अब गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के बच्चे भी निजी विद्यालयों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों में क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब गांव- घर में ही बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों को मॉडल स्कूल के तौर पर विस्तारित किया जाएगा तभी बच्चे उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों में अध्यनरत 8 लाख से ज्यादा छात्राओं को सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से जोड़ने का कार्य किया गया है। इस योजना के तहत अध्यनरत बच्चियों को आर्थिक रूप से मदद दी जा रही है।
विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु मिल रही है मदद
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य में गरीब, किसान, मजदूर के बच्चे जैसे ही मैट्रिक की परीक्षा पास करते हैं , उनके परिजन उन्हें पढ़ाई छोड़कर मजदूरी अथवा प्राइवेट संस्थानों में काम करने के लिए कहते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उच्च शिक्षा हेतु यहां के विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित कर रही है। इस योजना के तहत बिना कोई गारंटी के 15 लाख रुपए तक का एजुकेशन ऋण विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के आदिवासी-मूलवासी सहित सभी वर्ग समुदाय के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सरकारी अफसर बन सकें, इस निमित्त उनकी सरकार प्रतिबद्धता के साथ योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचा रही है।
अब प्राथमिक विद्यालयों से ही होगी जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन और विकास के लिए कार्य प्रारंभ कर चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के घंटी आधारित शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि प्राथमिक विद्यालयों से ही इन भाषाओं की पढ़ाई प्रारंभ हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्राइमरी स्कूलों से ही ओलचिकी लिपि की पढ़ाई शुरू की जाएगी।
हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसान भाई-बंधु वर्ष में तीन उपज कर सके इस निमित्त हर खेत में पाइपलाईन के जरिए पानी पहुंचाने का कार्य उनकी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-बड़े सभी किसान आत्मनिर्भर बन सकें, इसके लिए जरूरी है कि उनके खेतों तक साल के 12 महीने पानी पहुंचाई जाए।
धार्मिक स्थलों को कर रहे हैं संरक्षित
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड की कला- संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने का कार्य उनकी सरकार कर रही है। सभी वर्ग- समुदायों के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करने के साथ-साथ इन स्थलों का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित थे।
- champai soren jharkhand
- champai soren jharkhand cm
- champai soren jharkhand new cm
- CM Hemant Soren
- ed summons jharkhand cm hemant soren
- hemant soren cm
- Hemant Soren jharkhand
- hemant soren jharkhand cm
- jharkand cm hemant soren
- jharkhand
- jharkhand chief minister
- jharkhand cm
- jharkhand cm champai soren
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand cm missing
- jharkhand cm news
- jharkhand hemant soren
- jharkhand new cm
- jharkhand new cm champai soren
- Jharkhand News