रांची: सीएम ने तीसरी बार कराई कोरोना जांच, परिवार के सदस्यों का भी लिया गया सैंपल

सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने तीसरी बार कोरोना जांच कराई। सीएम के साथ उनके परिवार के सदस्योंल का भी सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम सीएम आवास पहुंची और सीएम हेमंत व उनके परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया।शाम तक उनकी रिपोर्ट आ सकती है।

बता दें कि इससे पहले दो बार सीएम हेमंत सोरेन कोरोना जांच करा चुके हैं। दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी ,जिसके बाद एक बार फिर सीएम हेमंत सोरेन कोरोना की जद में आ गये थे। इसी के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने एहतियातन अपना और अपने परिवार का सैंपल जांच के लिए दिया।