जमशेदपुर । बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव करने पहुंची अनुबंध चिकित्साकर्मी
- By rakesh --
- 22 Jan 2023 --
- comments are disable
जमशेदपुर
झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को भी जारी है। इसी कड़ी में आंदोलनकारी जमशेदपुर के कदमा स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव करने पहुंचे। हालांकि पुलिस बल के जवानों ने बीच रास्ते में ही आंदोलनकारियों को रोक दिया। इसके बाद सभी आंदोलकारी रास्ते में ही सड़क पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
जैसे ही हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता को आंदोलन की जानकारी मिली। उन्होंने आंदोलन स्थल पर जाकर आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सरकार विचार करेगी।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवास का घेराव करने पहुंचे. हालांकि, पुलिस पूर्व से इसके लिए तैयार थी. पुलिस ने आवास से कुछ दूरी पर ही बैरिकेड लगाकर कर्मियों को सड़क पर ही रोक दिया. गुस्साए कर्मी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान कदमा मुख्य सड़क भी जाम हो गई थी. लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगे. आपको बता दे कि नियमितीकरण को लेकर मंगलवार से ही स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है. इनमे एएनएम,जीएनएम, पैथोलॉजिस्ट, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, एक्स-रे टेक्निशियन व अन्य कर्मचारी हैं. इनके सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है. संघ का का कहना है कि 10-15 वर्ष से लोग स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवा दे रहे हैं. अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है. जबकि अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की बात सरकार के चुनावी घोषणा-पत्र में भी शामिल था..