भयंकर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती

अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तगड़े झटके की खबर है।एजेंसियों ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। भूकंप के झटके लगने के संबंध में भारत की एजेंसी- नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की रात 2.07 बजे भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर गहराई में पाया गया। एजेंसी के मुताबिक और अधिक भूकंप के झटके लगने की आशंका बनी हुई है। जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।

 

भयंकर भूकंप के झटकों से कांप उठी धरती, 7.5 लाख लोगों पर मंडराया बड़ा खतरा

अमेरिका में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. अलास्का में कई जगहों पर 7.3 की तीव्रता का भूकंप आया. न्यूज एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक तेज भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है. लोग अभी भी दहशत में हैं. भूकंप आने के बाद सभी घरों से बाहर की ओर दौड़े. समुद्री इलाकों में रहने वाले मछुआरे भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

दरअसल बुधवार को अमेरिकी राज्य अलास्का के तट पर दोपहर 12.37 बजे तेज भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.3 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र सैंड पॉइंट से करीब 87 किलोमीटर दक्षिण में था. भूकंप के बाद करीब 7.5 लाख लोगों पर सुनामी का भी खतरा मंडरा रहा है. इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गई है. भूकंप की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इसको लेकर पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

कहां-कहां मंडरा रहा सुनामी का खतरा

दक्षिण अलास्का और अलास्का प्रायद्वीप के साथ कैनेडी एंट्रेंस, अलास्का से यूनिमक पास और प्रशांत महासागर के तटीय इलाके में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है. अलास्का भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील इलाका है. यहां 1964 में 9.2 की तीव्रता का भी भूकंप आ चुका है।