मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी !

रांची- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई.
जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई वो उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे.
धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी. मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो. तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. मंत्री ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है.

गौरतलब है कि डॉ इरफान अंसारी को पहले भी कई बार इस तरहल की धमकी दी गई है। हांलाकि पुलिल ने कार्रवाई करते हुई कुछ मामलों का उद्भेदन कर लिया है लेकिन लगातारल इस तरह की धमकी से डॉ इरफान भी थोड़े परेशान हो रहे हैं।