रांची : डीसी के आदेश के बिना संक्रमित शव के दाह संस्कार को पहुंचे लोग, रोका

डीसी के आदेश के बिना संक्रमित शव लेने पहुंचे परिजन कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत अगस्त को ही हो गयी थी। लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी करने में तीन दिन लग गए।

मृतक के पोते ने बताया कि उनके दादा की मौत के बाद जब शव हरमू स्थित मोक्ष धाम जब ले जाया गया, तो वहां ताला लगा मिला। इस वजह से डेडबॉडी वापस ले जा रहे थे।

मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष प्रदीप राजगढ़िया ने कहा कि संक्रमित शव डीसी की अनुमति से ही आ रही है।कुछ लोग बिना कागजात के ही यहाँ शव जलाने पहुँच रहे हैं, इसलिए लोगों से अनुमति लेकर आने को कहा जा रहा है.