चट्टानों का सीना चीर कर बाहर आए सभी 41 मजदूर, 17 दिन बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
- By rakesh --
- 28 Nov 2023 --
- comments are disable
उत्तरकाशी।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है. रेस्क्यू टीमों ने रैट होल माइनिंग और सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की. मजदूरों को एक पाइप के जरिए बाहर निकाला. बाहर निकल चुके मजदूरों का हेल्थ चेकअप जारी है.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है. सुरंग में खुदाई पूरी हो गई है. 800 मिमी व्यास के पाइप के जरिए सभी मजदूरों को बाहर खींचकर निकाल लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम पाइप के जरिए मजदूरों तक पहुंची, फिर उन्हें बाहर निकालने का काम शुरू किया गया. मजदूरों को एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. वहीं सुरंग के अंदर मजदूरों के परिजनों को भेजा गया है. वो सर्दी के हिसाब से कपड़े लेकर वहां गए हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाहर निकाले गए श्रमिको से मुलाकात कर रहे हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (से.नि) वीके सिंह भी वहीं मौजूद हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए कर्मियों के मनोबल और साहस की जमकर सराहना की. बाहर निकाले जा रहे श्रमिकों के परिजन भी टनल में मौजूद हैं. टनल से बाहर निकाले गए श्रमिकों की प्रारंभिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण टनल में बने अस्थाई मेडीकल कैंप में की जा रही है.
- landslide in uttarkashi tunnel
- tunnel accident in uttarkashi
- tunnel collapse in uttarkashi
- tunnel collapses in uttarakhand
- uttarakhand tunnel
- uttarakhand tunnel accident
- uttarakhand tunnel collapse
- uttarakhand tunnel rescue
- uttarakhand under construction tunnel collapsed
- uttarkashi silkyara tunnel landslide
- uttarkashi tunnel
- uttarkashi tunnel accident
- uttarkashi tunnel collapse
- uttarkashi tunnel news
- uttarkashi tunnel news live
- uttarkashi tunnel news today