कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड विधानसभा में अगले 3 दिन तक कार्य स्थगित

झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण ने कोहराम मचा दिया है. राज्य के विधायक और मंत्री के इस वैश्विक महामारी का रूप ले चुके जानलेवा वायरस की चपेट में आ गए ।उनके अलावा कई अधिकारियों ने भी खुद को होम कोरेंटिन कर लिया। मंत्री, विधायक भी इस बीमारी के चपेट में आते जा रहे हैं।सतर्कता बरतते हुए अब विधान सभा को भी पूरी तरह सील कर दिया गया है।

झारखंड विधानसभा के सदस्य विधायक सीपी सिंह, विधानसभा कर्मी संक्रमण के सूचना के बाद फैसला लिया गया है। विधानसभा को पूरी तरह सील कर दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से तीन दिनों तक सभी कार्य वर्जित रहेंगे। अब 28 जुलाई को विधानसभा कार्यालय खुलेगा. साथ ही विधानसभा के सभी समितियों की बैठक 31 जुलाई तक स्थगित लार दी गयी है.