गढ़वा : नशे में दो युवकों ने आग के हवाले कर दिए दो बाइक. जलकर हुई ख़ाक
- By admin --
- 29 Jul 2020 --
- comments are disable
जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित बनपुरवा गांव के पास स्थित तहले नदी पर बीती रात दो युवकों ने बनपुरवा गांव निवासी दो ग्रामीणों की दो मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया जिससे गाड़ी पूरी जलकर खाक हो गई।
आपको बता दें कि मेदिनी नगर से बनपुरवा गांव के दो गयूवक अलग-अलग बाइक पर सवार होकर अपने गांव गढ़वा के बनपुरवा जा रहे थे। इसी क्रम में पहले से मौजूद तहले नदी पर युवकों ने पहले गाड़ी चालकों को रोका, मारपीट की हवाई फायर किया। फिर दोनों की मोटरसाइकिल में आग लगा दी ।
यह खबर जैसे ही बनपुरवा गांव में पहुंची गांव के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए। तब तक युवकों वहां से फरार हो चुके थे ।ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ में नारेबाजी करना शुरू कर दिए।
प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर ग्रामीण जाम से हटे। फिलहाल बनपुरवा निवासी ग्रामीणों ने दो युवकों के खिलाफ गढ़वा थाने में मामला दर्ज कर दिया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वह अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है ।जानकारी के अनुसार दोनो युवक नशे की हालत में बताये जा रहे हैं।