चढ़ते पारे को लेकर शिक्षा विभाग ने किया स्कूलों के समय सारणी में बदलाव..

झारखंड में तेजी से चढ़ते पारे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय सारणी में बदलाव कर दिया है।इस संबंध में सरकार के सचिव के रवि कुमार ने एक आदेश जारी किया है जिसके तहत कक्षा के जी से कक्षा 5 तक की कथाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं कक्षा 6 से ऊपर की कथाएं सुबह 7:00 बजे से दिन के 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी । यही नहीं स्कूलों में खेलकूद, मैदान में प्रार्थना या अन्य आउटडोर गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है.

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन का प्रयास रंग लाया, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय सारणी में किया बदलाव!
झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने एवं लू चलने को लेकर 2 दिन पूर्व झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन देकर राज्य में संचालित सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव की मांग की थी! क्योंकि पूरे राज्य में गर्मी एवं लू चलने से आमजन के साथ-साथ सबसे ज्यादा प्रभावित स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे हो रहे थे।
सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय एवं प्रांतीय प्रवक्ता श्री संजय सराफ ने स्वागत करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है! उन्होंने कहा कि सरकार ने झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के आग्रह को गंभीरता से लेते हुए इस पर उचित निर्णय लिया है।