गिरिडीहः गावां प्रखंड मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

गिरिडीहः गावां प्रखंड मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज

  • संक्रमित व्यक्ति को भेजा गया आइसोलेशन सेंटर

गिरिडीह जिले के गावां प्रखंड से एक और कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, गावां थाना प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के घर पहुंचकर आइसोलेशन सेंटर, गिरिडीह भेज दिया गया है।

 आपको बता दें कि गिरिडीह जिला में अबतक 73 कोरोना मरीज मिल चूकें हैं,जिसमें 51 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चूके हैं और साथ ही एक की मौत हो चूकी है।मिली जानकारी के अनुसार मरीज गावां प्रखंड के बिरने पंचायत का रहने वाला है।

12 दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर वापस लौटा था। इसके साथ ही बताया गया कि संक्रमित मरीज को आइसोलेशन सेंटर भेजने के बाद गावां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम आगे की प्रक्रिया में जुट गई है ।

जल्द ही पूरे गांव को बेरिगेटिंग करते हुए सिल व सेनेटाइज किया कर दिया गया है और परिवार के अन्य सदस्यों का स्वाब सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है।