रांचीः दीपिका की मां से छिनतई, पुलिस को नहीं दी जानकारी
- By admin --
- 14 Jun 2020 --
- comments are disable
अंतराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां से मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने सोने के चेन की छिनतई कर ली। लेकिन घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी।
मीडिया में खबर आने आने के बाद जब पुलिस ने दीपिका कुमारी के परिजनों से संपर्क किया, तो उनके पिता ने फोन पर पुलिस को बताया कि वे अपनी बेटी की शादी में व्यस्त है, जिस कारण पुलिस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाये।
तीरंदाज दीपिका कुमारी का शनिवार को जन्मदिन था,उसकी तैयारी को लेकर उसके पिता शिवनारायण प्रजापति और मां गीता देवी रांची गयी थी। रांची से करीब ढ़ाई बजे घर वापस लौटने के दौरान रांची के रातु थाना क्षेत्र अंतर्गत सोडा फाउंटेन तिलता के समीप पीछे से एक मोटरसाईकिल सवार दो युवकों ने ओवरटेक किया और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपटा मार कर दीपिका की मां के गले से सोने के चेन की छिनतई कर ली।
बाद में आराम से दोनों बाइक सवार युवक फरार हो गये। सोने के चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख बतायी गयी है। बताया गया है कि घटना के बाद से दोनो पति-पत्नी सहम कर बिना पुलिस को सूचित किये ही घर वापस लौट गये।
इस संबंध में दीपिका के पिता शिवनारायण प्रजापति से फोन पर संपर्क करने पर बताया कि अभी दीपिका की शादी कार्यक्रम में तैयारी कर रहे है, इसलिए घटना की जानकारी थाना को नहीं दिए है, ताकि बेवजह परेशानी ना बढ़े। वहीं रातु के थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने बताया घटना की जानकारी मिली है ,छानबीन की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया।