रांचीः सीएम पहुंचे दुमका, बोर्डर पर मजदूरों को करेंगे रवाना

सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य की उपराजधानी दुमका पहुंच गए हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री को गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर झारखंड के मजदूर अब भारत चीन बोर्डर पर सड़कों के निर्माण कार्य में लगेंगे, जहां से हमारे देश के सैनिक देशवासियों की रक्षा करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन द्वारा 15 सौ मजदूर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बोर्डर रोड आर्गेनाइजेशन ने झारखंड सरकार के साथ एक एमओयू किया है, जिसके तहत झारखंड के मजदूरों को भारत-चीन बोर्डर लद्दाख के साथ साथ देश के सीमावर्ती इलाके की सड़कों का निर्माण कार्य में लगाया जाएगा।