मानसून सत्र के अंतिम दिन क्यों सत्तापक्ष और विपक्ष ने किया प्रदर्शन

  • सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से प्रदर्शन
  • सत्तापक्ष कृषि बिल को लेकर हुई हमलावर
  • विपक्ष रोजगार और नियोजन नीति पर घेरा

मानसून सत्र के अंतिम दिन क्यों सत्तापक्ष और विपक्ष ने किया प्रदर्शन एक तरफ जहां सत्ता पक्ष किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा था वहीं विपक्ष नियोजन नीति, युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दे पर विरोध जता रहा था.

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का दौरा जारी रहा.  सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने-अपने मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायक अमर कुमार बाउरी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा दिए गए नौकरी को भी सरकार बचा नहीं पा रही है. झारखंड हाई कोर्ट में सरकार के द्वारा मजबूती से पक्ष नहीं रखा गया, जिसके कारण 18 हजार हाई स्कूल शिक्षक की नियुक्ति को रद्द करने का फैसला आया है. झारखंड हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष नहीं रखने के कारण आज युवा बेरोजगार हो गए हैं.

वहीं मिथिलेश ठाकुर ने केंद्र सरकार के कृषि बिल को काला कानून बताया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर एक चीज को निजीकरण कर दी है. अब जो खेती किसानी बची हुई थी उसे भी बड़े उद्योग कॉर्पोरेट घराने को हाथों में देने का काम केन्द्र सरकार कर रही है.