सोशल मीडिया पर आतंकियों को थैंक्स करनेवाले के घर पहुंची एटीएस !
- By rakesh --
- 24 Apr 2025 --
- comments are disable
बोकारो। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगो के मारे जाने के बाद पाकिस्तान और लश्करे तोयबा को सोशल मीडिया के जरिए x पोस्ट पर थैंक्यू कहनेवाला बोकारो का जिहादी मोहम्मद नौशाद के कुंडली को खंगालने के लिए एटीएस की टीम पहुंची।
वही बालीडीह थाना पुलिस आज उसके घर पर जाकर जांच की। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों 22 अप्रैल को आतंकी हमले में मारे गए 27 लोगो को लेकर जहां पूरा देश शोकाकुल था और पूरा देश गुस्से में था वही बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के रहनेवाले एक युवक मोहम्मद नौशाद ने अपने सोशल साइट से इस घटना को लेकर पाकिस्तानी और लश्करे तोयबा को थैंकक्यू कहा।
जिसके बाद बोकारो के बालीडीह थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले को लेकर अब पुलिस जांच कर रही है। इस पूरे मामले में पता चला है की बोकारो के मिल्लत नगर, मखदूमपुर से गिरफ्तार नौशाद के घर पर झारखंड ATS और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने छानबीन की। जांच के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कई एंगल से की जा रही है।
नौशाद के पिता मोहम्मद मुस्ताक, जो बिहार के दरभंगा के निवासी हैं, ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा पढ़ाई के लिए कई जगह गया, लेकिन सहारनपुर के मदरसे से लौटने के बाद उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। उन्होंने बताया कि नौशाद न केवल देशविरोधी बातें करने लगा, बल्कि परिवार के साथ भी गाली-गलौज करता था। मुस्ताक ने यह भी माना कि नौशाद ने गलत किया है।
बलीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत नौशाद के घर की तलाशी ली गई ताकि यदि कोई साक्ष्य मिले तो उसे सख्त सजा दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि घरवालों से पूछताछ की गई है, लेकिन अभी कुछ खुलासा नहीं किया जा सकता क्योंकि अनुसंधान जारी है।
बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नौशाद का कोई सहयोगी तो नहीं है और अगर है तो वह कहां है। उन्होंने बताया कि ATS की टीम भी जांच में जुटी हुई है और फिलहाल कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस और ATS की टीम अभी मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सकता है।
- jammu kashmir pahalgam attack
- pahalgam
- pahalgam attack
- pahalgam attack news
- pahalgam attack update
- pahalgam firing
- pahalgam firing update
- pahalgam latest update
- pahalgam militants
- pahalgam news
- pahalgam terror attack
- pahalgam terrorist attack
- pahalgam tourist attack
- pahalgam tourists terrorist attack update
- pahlgam atanki hamla
- terror attack in pahalgam
- terrorist attack pahalgam
- terrorist encounter pahalgam
- terrorists attack pahalgam