रांची। बेहतर ईलाज के लिए लालू प्रसाद यादव दिल्ली एम्स रेफर
- By rakesh --
- 23 Jan 2021 --
- comments are disable
रांची। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को शनिवार की देर शाम को रांची के रिम्स से दिल्ली एम्स में भर्ती करा दिया गया। रिम्स से एंबुलेंस से लालू यादव को रांची एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया।
दो दिन पहले लालू प्रसाद यादव को सांस लेने में परेशानी हुई थी। इसके बाद रिम्स के चिकित्सकों की टीम ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य जांच की और तय किया कि बेहतर ईलाज के लिए लालू को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है।
लालू की तबियत खराबहोने की खबर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ लालू के दोनों बेटे और बेटियों के साथ पूरा परिवार रांची पहुंच गया था। दिनभर अटकलों बाजार के साथ साथ कई तरह की चर्चाएं जारी रही।
लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है मगर आगे स्वास्थ्य बिगड़ा तो रिम्स में पर्याप्त इंतजाम नहीं है। न्यूमोनिया की वजह से लालू यादव के लंग्स में पानी हो सकता है। ऐसे में एम्स में बेहतर ईलाज संभव है।
चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को गुरुवार शाम से सांस लेने में तकलीफ हो रही है। उनके चेहरे पर सूजन भी है। लंग्स में इंफेक्शन भी पाया गया है। शुक्रवार से ही लालू प्रसाद का परिवार रांची में था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी तेजस्वी यादव ने मुलाकात की थी।