रांची। ईनामी नक्सलियों के ईनाम बांटने की तैयारी तेज, पुलिस ने हफ्ते भर में दो को किया ढेर

रांची। झारखंड में लगातार ईनामी नक्सली संगठन के कमांडरों के ईनाम बाटने की तैयारी तेज हो गई है। दरअसल एक हफ्ते के अंदर दो ईनामी नक्सलियों का पुलिस ने खात्मा कर ईनाम बांटने की तैयारी की है। पुलिस ने दो लाख के इनामी पीएलएफआई कमांडर पुनई उरांव को देर शाम मार गिराया। इसके पहले पिछले हफ्ते ही पुलिस ने 15 लाख के इनामी जीदन गुड़िया को ढेर कर दिया था।
मंगलवार की शाम रांची-खूंटी बार्डर के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे सिंहपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में पुनई उरांव को पुलिस ने मार गिराया। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में करीब आधे घंटे चले इस ऑपरेशन में पुलिस को कामयाबी मिली है। मौके से एक कार्बाइन और एक पिस्टल बरामद की गई है। एसएसपी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी रांची-खूंटी बार्डर के लोधमा से सटे जगली इलाके में पुनई का दस्ता कैंप किए हुए है। इस सूचना पर एसएसपी ने नगड़ी थाने की टीम, क्यूआरटी व स्पेशल टीम को लगाया।
पुलिस का मानना है कि जल्द ही राज्य से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। हाल ही में नक्सली संगठनों ने पोस्टरबाजी कर लेवी की रकम वसूलने की तैयारी की थी। लेकिन पुलिस ने भी ईनामी पोस्टर लगाकर इनका हिसाब कर दिया है। अब देखना है कि बाकी के ईनामी नक्सलियों पर जारी ईनाम किसे मिलता है। इन दो नक्सलियों का ईनाम झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के बीच रैंक के अनुसार बांटी जा सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।