रांचीः निजी लैब में कम दर पर होगी कोरोना जांच, सरकार ने लिया फैसला

झारखंड में अब प्राइवेट पैथौलॉजी में कोरोना की जांच 2400 रुपए में होगी। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग के सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने सोमवार को ही आदेश जारी कर दिया है।

प्राइवेट लैब ले रहे थे अधिक पैसा

इससे पहले राज्य में प्राइवेट लैब वाले कोरोना की जांच के लिए 4500 रुपए लेते थे। इसे लेकर विपक्षी दलों के साथ ही आम जनों की ओर से लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। दरअसल दूसरे कई राज्यों में आईसीएमआर के गाइडलाइन के तहत कोरोना की प्राइवेट जांच के लिए 2400 रुपए तय किए गए हैं।

झारखंड में चार निजी लैब में कोरोना की जांच की जाती रही है।जांच की दर अधिक होने की वजह से साधारण लोगों के लिए इतना पैसा देना कठिन प्रतीत हो रहा था।जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की कोरोना जांच के लिए 4500 रुपए वसूले जा रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा था मुख्यमंत्री  को लिखा था पत्र

इसी मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 28 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर ध्यान दिलाया था। मंत्री ने लिखा था कि आईसीएमआई ने राज्य सरकार को निजी लैब से वार्ता कर कोरोना जांच दर तय करने को कहा है। जनहित में यह दर कम होना चाहिए या सरकार अनुदान देने का निर्णय लिया जाए, ताकि आम लोगों पर कम वित्तीय भार पड़े।

हालांकि मंत्री के इस पत्र लिखे जाने के एक महीने बाद सरकार ने आम आदमी को राहत देने संबंधी फैसला लिया है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सैंपल लेने, डॉक्यूमेटेंशन करने से लेकर जांच रिपोर्ट देने में निजी लैब 2400 रुपए लेंगे।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।