रांचीः कोरोना संक्रमण से हेमंत की कैबिनट भी नहीं रही सुरक्षित
- By admin --
- 10 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना महामारी की कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण की संक्रमण से हेमंत सरकार की कैबिनट भी सुरक्षित नहीं रहा। मिली जानकारी के अनुसार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
मास्क नहीं पहनने वालों के साथ प्रशासन सख्ती से पेश आ रही है। इसी क्रम में एसडीओ योगेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ बीएन सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार स्वयं सड़क पर उतर कर लोगों को मास्क लगाने का हिदायद दिया।
इस दौरान शहर के थाना मोड़,ग़ांधी चौक व हटिया रोड समेत आस-पास इलाको में पुलिस बलों के द्वारा बिना मास्क पहनाने आते-जाते लोगों को कड़ी हिदायत देते हुए मास्क लगाकर बाजार निकलने का निर्देश दिया।वहीं एसडीओ के द्वारा बिना मास्क बाजार आये लोगों को मास्क भी दिया।
एसडीओ ने उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। प्रतिदिन नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। संक्रमण का खतरा को देखते हुए आम लोगों को मास्क लगाना एवं शारीरिक दूरी का पालन करना आवश्यक है। कोरोना महामारी की कोई दवा अबतक नहीं बनी है। इसका एकमात्र इलाज मास्क लगाना एवं शारीरिक दूरी का पालन करना ही है।
साथ ही समय- समय पर हाथ को धोते रहना है। ऐसे में प्रत्येक लोगों को मास्क लगाना जरूरी है।एसडीपीओ बीएन सिंह ने कहा कि बाजार में किसी भी हाल में भीड़ लगने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन उनको नकेल कसने के अभियान चलाया जा रहा है।