रांची : लालू यादव की जमानत याचिका पर फिर क्यों टली सुनवाई ?

रांची : लालू यादव की जमानत याचिका पर फिर क्यों टली सुनवाई ?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले के आरोपी लालू प्रसाद की जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को टल गयी। अब मामले में नौ अक्तूबर को सुनवाई होगी।

चारा घोटाले के चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने लालू को पांच साल की सजा सुनाई है।

लालू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर टल गई। अब जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

इससे पहले चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की ओर से जमानत याचिका दायर कर कहा गया है कि उन्होंने आधी सजा काट ली है।

इस कारण जमानत मिलनी चाहिए। वहीं सीबीआई ने कहा कि आधी सजा पूरी नहीं हुई है। इसके बाद अदालत ने सुनवाई नौ अक्तबूर को निर्धारित कर दी।