घाटशिलाः गलवान घाटी में झारखंड का एक और लाल शहीद

घाटशिलाः गलवान घाटी में झारखंड का एक और लाल शहीद

चीनी सैनिकों के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की सूची में झारखंड के एक और सपूत ने सीमा की सुरक्षा को लेकर अपने प्राणों की आहूति दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बताया कि गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हुए 20 जवानों की सूची में झारखंड के एक संथाल भाई का नाम शामिल है। बाबूलाल मरांडी ने वीरगति प्राप्त करने वाले गणेश हांसदा पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के निवासी थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि इस घटना में शहीद होने वालों की सूची से यह दूसरा नाम है। झारखंड से कुछ और लोगों के शहीद होने की अपुष्ट खबर प्राप्त हो रही है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी शहीद जवानों की दिवंगत आत्मा को शांती प्रदान करें। पूरा देश इन जवानों का ऋण रहेगा।