बाबूलाल का राज्य सरकार पर निशाना, संकल्प यात्रा में करेंगे भ्रष्टाचार उजागर !
- By rakesh --
- 16 Aug 2023 --
- comments are disable
रांची।
झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रदधांजलि देते हुए झारखंड अलग राज्य के गठन को लेकर संसद में पारित प्रस्ताव की चर्चा की और कहा कि अटल जी ने ही झारखँड अलग राज्य की बुनियाद दी। बाबूलाल मरांडी ने राज्य गठन के उद्देश्यों की चर्चा करते हुए वर्तमान राज्य की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जिन तीन बातो का जिक्र किया उसमें भ्रष्टाचार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में जो सरकार चल रही है, वह भ्रष्टाचार में लिप्त है। बाबूलाल ने कहा कि उनकी पार्टी अब राज्य में भ्रष्टाचार को मिटाने की पहल करेगी। इसी कड़ी में उन्होंने तय किया है कि 17 अगस्त से 10 सितंबर तक उन्होंने संकल्प यात्रा निकालने की पहल की है। इसके तहत वे राज्य के सभी जिलों में जाकर आम लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार को भी उजागर करने की पहल की जाएगी।