धनबाद : अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त

कुमारधुबी एवं गलफरबाड़ी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त रूप में छापेमारी अभियान चालाया। सोमवार की सुबह पुलिस को यह सूचना मिली कि मनसा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में भारी मात्रा में देसी शराब बनाया व बेचा जाता है।

सूचना के आधार पर कुमारधुबी एवं गल्फरबाड़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में मुंडाधौड़ा में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी में भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त कर उसे नष्ट किया गया। आपको बता दें कि कुमारधुबी एवं गल्फरबाड़ी ओपी क्षेत्र के मुंडा धौड़ा में 12 महीने देशी शराब का अवैध कारोबार जारी रहता है।