रांची। 59वें दिन खुला शराब की दुकान, ई टोकन के माध्यम बिक्री शुरु
- By admin --
- 20 May 2020 --
- comments are disable
रांची। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में लॉकडाउन के 59वें दिन बुधवार की सुबह 7 बजे से शराब की दुकानें खोली गई। इस दौरान सुबह से ही दुकानों के बाहर लोगों की कतार देखी गई। कुछ लोगों ने ई टोकन के माध्यम से भी शराब खरीदी। लोगों ने कतार में लगने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तकरीबन सभी शराब दुकान के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। फिलहाल कंटेनमेंट जोन में शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। वही, रांची जिले में अब केवल 9 ही कंटेनमेंट जोन बाकी है।
सुबह 6 बजे ही कतार में लग गए लोग
शराब दुकान खुलते ही सुबह से शराब खरीदने के लिए लोगों की कतार लगने लगी। रातू रोड, पिस्का मोड़ सहित अन्य स्थानों पर दुकान खुलने से पहले ही लोग शराब की खरीदारी करने पहुंच गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए स्थानीय थाना द्वारा पुलिस बल को तैनात कर शराब की बिक्री शुरू कराई गई। सरकार ने शराब पर वैट बढ़ा दिया है साथ में 10 फीसदी अतिरिक्त टैक्स भी वसूला जा रहा है। इससे शराब और बीयर की कीमत में उछाल आ गया है। शराब दुकानदारों ने शॉप के बाहर में ही रेट चार्ट लगा दिया हैं। ताकि ग्राहकों को किसी तरह का कोई कंफ्यूजन ना हो।
रांची जिले के 16 कंटेनमेंट जोन सील मुक्त
इधर, रांची जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले मिलने की रफ्तार लगातार कम होती जा रही है। दूसरी तरफ मरीज लगातार ठीक भी होते जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने रांची जिले के 16 कंटेनमेंट जोन को सीलमुक्त कर दिया है। डीसी राय महिमापत रे के आदेश के मुताबिक हालांकि हिंदपीढ़ी के लार्जर कंटेनमेंट जोन समेत 9 इलाके अब भी कंटेनमेंट जोन ही बने रहेंगे। जिले में कुल 25 कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे, जिसमें अब 9 ही बचे हैं