झूलन सह मेला के साथ मंडा पूजा का समापन…
- By rakesh --
- 01 Jun 2025 --
- comments are disable
मोरहाबादी मंडा टांड़ में झूलन सह मेला के साथ मंडा पूजा का समापन…
रांची : राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मंडा टांड़ गांव के मंडा टांड़ में दो दिवसीय शिव उपासना का महापर्व मंडा पूजा रविवार रात को झूलन के साथ साथ संपन्न हो गया.
रविवार को पाहन ने मंडा खूंटा का पूजा कर और मुख्य पटभक्ता गुरु बलराम दस गोस्वामी, पाठ भोक्ता क्रिस लोहरा ने बनस पर झूलकर शिवभक्तों पर श्रद्धा के फूल बरसाये. मेला में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
बताया गया कि उक्त गांव में त्योहार के अवसर पर छऊ नृत्य व भोक्ताओं के झूलन के दौरान ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. छऊ नृत्य धार्मिक ग्रंथों पर आधारित नृत्य पश्चिम बंगाल के छऊ नृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया. जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग जमा हुए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी गुरु बलराम दास गोस्वामी,पाठ भोक्ता क्रिस लोहरा अध्यक्ष निर्मल पहान, संदीप मिर्धा,मनीष तिर्की,अमित मुंडा (पार्षद प्रत्याशी),संतोष उरांव,मिथिलेश मिर्धा,आशीष महतो,सतीश मुंडा,अर्जुन मुंडा,अमित कुमार,संजय मिर्धा,राजेश तिर्की,अशोक मुंडा,सुरेश मिर्धा,अर्जुन मिर्धा, राकेश मुंडा,बिरजू लोहरा वा अन्य के साथ-साथ मोरहाबादी मौजा के सातों टोला के ग्राम वासियों का बहुमूल्य योगदान रहा ।
- manatu manda puja
- manda
- manda pooja
- manda pooja ranchi
- manda puja
- manda puja 2023
- manda puja 2024
- manda puja argora
- manda puja in jharkhand
- manda puja jharkhand
- manda puja jhulan
- manda puja ka video
- manda puja kyu manaya jata hai
- manda puja manatu
- manda puja manatu 2023
- manda puja morabadi
- manda puja nagri
- manda puja ranchi
- manda puja ranchi 2025
- manda puja ranchi jharkhand
- manda puja status
- manda puja video
- shiv manda puja