नक्सलियों ने ग्रामीणों को दी हिदायत, शाम छह बजे से सुबह तक बाहर ना जाएं !

चाईबासा। झारखंड में नक्सलियों का ख्तामा करने के लेकर सुरक्षाबल के जवानों ने कारर्वाई तेज कर दी है। राज्य से सबसे ज्यदा नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक कोल्हान के सारंडा जंगल और आस-पास के इलाके में सुरक्षाबल के जवानों ने घेराबंदी कर ली है. पने को घिरता देख नक्सलियों ने भी कई इलाकों में शाम छह बजे से सुबह के छह बजे तक का नक्सली कर्फ्यू लगा दिया है। नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से गांव वालों को निर्देश दिए हैं कि वे शाम छह बजे से सुबह के छह बजे तक गांव के अंदर ही रहें। ना तो जंगज की तरफ जाएं और ना ही और कहीं। नक्सलियों ने अपने पोस्टर में कहा है कि कई जगहों पर उनकी तरफ से लैंड माइंस या आईईडी बम लगा दिया गया है, जो उनके लिए खतरा बन सकता है। ऐसा उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तरफ से की जा ही कार्रवी के कारण किया है।

अब नक्सली और सुरक्षाकर्मियों के बीच चल रही  कार्रवाई के बीच राज्य की विवपक्षी पार्टी बीजेपी ने कहा है कि इन चीजों को गभीरता से लेने की जरुरत है। पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से सहयोग किया गया तब केंद्र सरकार भी मजबूती से कार्रवाई कर सकती है। लेकिन कई बार इसमें भी ठिलाई होती है।

इधर राज्य में सरकार की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि राज्य सरकार नक्सलियों पर लगाम लगाने को लेकर पुरी तैयारी कर चुकी है।