रांचीः राज्य में बढ़ रही पुलिस कोरोना संक्रमितों की संख्या
- By admin --
- 18 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना की महामारी जारी है। कोरोना की चपटे में पुलिस थाना से लेकर कोर्ट भी आ गया है। झारखंड में अब तक 179 पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। 17 जुलाई, से अबतक के मुताबिक, संक्रमित पुलिस वालों में उपाधीक्षक स्तर के 01 पदाधिकारी कोरोना की चपटे में पाया गया है।
आपको बता दें कि पुलिस निरीक्षक स्तर के 07, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 18, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 29, आशु सअनि स्तर के 01 पदाधिकारी, 20 हवलदार, 82 आरक्षी/चालक, 6 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं 8 गृहरक्षक संक्रमित हैं. 7 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 172 लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं।
वहीं राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या पांच हजार के पार कर चूकी है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाली की संख्या 25 सौ के पार हो गया है। वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 49 लोगों की मौत हो चूकी है। आपको बता दें कि कभी कोरोना रिकवर के मामले में देश में अपना स्थान बनाने वाला झारखंड अब पिछड़ चुका है।