रांची। मई का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, 48 घंटे बढ़ी 14 डिग्री तापमान

रांची।  अम्फान के असर और बारिश के बाद झारखंड में मई का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। दो दिन पहले रांची में तेज हवा और बारिश के बाद जहां अधिकतम तापमान 11 डिग्री गिरकर 24 डिग्री पर आ गया था, वहीं 48 घंटे में 14 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 38.4 डिग्री पर पहुंच गया। राज्य के दूसरे शहरों में भी तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

 सबसे अधिक गर्म डालटनगंज रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री और न्यूनतम 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। भारतीय मौसम केंद्र, रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 26 मई तक तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी।

26 और 27 मई को फिर बारिश होने के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, चार दिन गर्मी बढ़ने के बाद एक बार फिर झारखंड में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। लगातार तापमान बढ़ने से फिर  26 और 27 मई को एक बार फिर से बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य इलाकों में कई तेज तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।