रांचीः योग व जिम संचालकों का प्रदर्शन, सरकार से छूट देने की मांग
- By admin --
- 06 Jun 2020 --
- comments are disable
लॉकडाउन में सभी योग केंद्र और जिम बंद होने के कारण रांची के सभी छोटे जिम के ऑनर्स को कठिन आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिम का रेंट ,ट्रेनर की सैलरी ,हाउसकीपिंग स्टाफ की सैलरी, काउंसलर की सैलरी, बिजली बिल, और साथ में अपने घर को चलाने में भी कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए, और जिम को फिर से ओपन करने के लिए अनुमति के लिए रांची के सभी छोटे सभी जिम के ऑनर और ट्रेनर ने आज बिरसा चौक में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे जिम संचालकों ने कहा कि जैसे मॉल, रेस्टोरेंट, होटल्स और बाकी सभी दुकानों को सरकार द्वारा एक गाइडलाइंस के साथ खोलने की अनुमति मिली।
उसी प्रकार जिम को भी सरकार अनुमति दें , ताकि जिम को फिर से खोल सके और अपना व्यवसाय सुचारू रूप से चला सके हम सभी सरकार के सभी गाइडलाइन को फॉलो करने के लिए तैयार है । प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे सभी अपने जिम को चलाने के लिए एक प्रोटोकॉल को फॉलो करेंगे।
जैसे कि मेंबर्स के जिम आने से पहले उनकी थर्मल स्कैनिंग होगी और उनको प्रॉपर ग्लव्ज़ और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। वहीं हर 1 घंटे 8 से 10 मेंबर ही अलाउड होंगे और सभी मेंबर्स प्रॉपर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वर्कआउट करेंगे और एक स्लॉट कंप्लीट होने के बाद हम 10 मिनट में पूरे इक्विपमेंट को सनटाइज करेंगे, उसके बाद दूसरे स्लॉट को अनुमति मिलेगी।
जिम संचालकों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से काफी उम्मीद है। प्रदर्शन में सेल सिटी न्यू पुनदाग, यस फिटनेस हब जिम के संचालक श्याम ओझा प्रो फिटनेस क्लब के संचालक कृष्णा थापा ,अल्टीमेट फिटनेस के संचालक शमशाद और नसीम यूथ हेल्थ क्लब के संचालक मोनू सहित सभी प्रदर्शन में उपस्थित थे।