चाईबासाः नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़,जानिए फिर क्या हुआ
- By admin --
- 30 Jun 2020 --
- comments are disable
सोनुआ थानाक्षेत्र के उदालखम बोबोंगा के पहाड़ी में सोमवार की शाम को पुलिस और सीआरपीएफ के साथ पीएलएफआई नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों ओर से कई राऊंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में नक्सलियों के तीन रायफल, गोली और दैनिक उपयोग के कई सामान बरामद हुए हैं।
पुलिस व सुरक्षा बलों ने मौके पर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सलियों की खोज में इस क्षेत्र में जिला पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब पांच बजे पीएलएफआई नक्सलियों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ की मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान दोनों ओर से कई राऊंड फायरिंग हुई। पुलिस व सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग गये।
एसपी और सीआरपीएफ के डीआईजी पहुंचे
उदालखम के पहाड़ियों में जैसे ही नक्सलियों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ की मुठभेड़ शरू हो गयी, जिले के एसपी इंद्रजीत महथा और सीआरपीएफ के डीआईजी सोनुआ पहुंचे। सोनुआ के सीआरपीएफ कैंप से एसपी और सीआरपीएफ के पदाधिकारी मुठभेड़ के बारे में पल-पल की खबर लेते रहे।
ऑपरेशन में शामिल पुलिस व सीआरपीएफ की एक टीम सोमवार देर शाम बरामद हथियारों औऱ सामान के साथ सोनुआ लौटी। अभियान में सीआरपीएफ 60 बटालियन के पदाधिकारी राजू डी नायक, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान प्रणव आनंद झा, सहायक कमांडेन्ट वीरेंद्र कुमार, पंकज राय, कुलदीप कुमार के साथ सशत्र बल के जवान शामिल थे।
तीन राइफल और ये समान हुए बरामद
तीन राइफल, मैगजीन, जिंदा राउंड, खोखा, आठ पिट्ठू बैग, सोलर लाईट, एक चटाई, कई मोबाईल फोन और चार्जर, नक्सलियों के वर्दी, नक्सली साहित्य, नक्सली पर्चा, दैनिक उपयोग के काफी सामान।
ऑपरेशन जारी, सोनुआ में कैम्प कर ऑपरेशन का मॉनिटरिंग कर रहे हैं एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद से एसपी इंद्रजीत महथा और सीआरपीएफ के डीआईजी एस एस रावत एस एस रावत सोनुआ में कैम्प किये हुए हैं। दोनों पदाधिकारी सोनुआ से ऑपरेशन का मॉनिटरिंग कर रहे हैं। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है।