एलन मस्क का बड़ा एलान, अगले साल मंगल पर रॉकेट भेजने की तैयारी

एलन मस्क का बड़ा एलान, अगले साल मंगल पर रॉकेट भेजने की तैयारी; मानव लैंडिंग पर भी दिया अपडेट

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने बताया कि वह अगले साल मंगल पर रॉकेट भेजने की योजना बना रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने दी। उन्होंने बताया कि इस ग्रह पर मानव लैंडिंग संभवत 2031 में शुरू होगी। माना जा रहा है कि स्पेसएक्स का स्टारशिप और हेवी बूस्टर 2026 तक मंगल ग्रह के लिए लॉन्च हो सकता है।
एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि स्पेसएक्स का स्टारशिप और हेवी बूस्टर 2026 तक मंगल ग्रह के लिए लॉन्च होगा। साथ ही इस ग्रह पर मानव लैंडिंग संभवत: 2031 में शुरू होगी।
दरअसल, एक्स पोस्ट में स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि स्टारशिप टेस्ला ह्यूमनाइड रोबोट आप्टिमस को अगले साल के अंत में मंगल ग्रह पर ले जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर लैंडिंग अच्छी तरह से होती है और परिस्थितियां मनुष्यों के लिए उपयुक्त लगती हैं, तो मानव लैंडिंग 2029 तक शुरू हो सकती है। हालांकि, मानव को भेजे जाने की 2031 की संभावना अधिक प्रबल है।