सारंडा जंगल व आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का व्यापक असर

सारंडा जंगल व आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का व्यापक असर

कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश

सारंडा जंगल व आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का व्यापक असर दिख रहा है. पूरे क्षेत्र में रुक-रुक कर जारी भारी व हल्की वर्षा के साथ-साथ तेज सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इस वर्षा के बीच किरीबुरू व मेघाहातुबुरु शहर को घने कोहरे ने पूरी तरह से ढक दिया है. तमाम वाहनें अपनी-अपनी लाईटें जलाकर चलने को मजबूर हैं. वहीं, लगातार जारी वर्षा की वजह से विश्वकर्मा व दुर्गा पूजा का पंडाल निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है. बताया जा रहा है कि आगामी विश्वकर्मा पूजा तक किरीबुरू में प्रतिदिन वर्षा होने की संभावना है. वर्षा व ठंडी हवाओं की वजह से किरीबुरू शहर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री व अधिकतम 24 डिग्री के बीच है.

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोनिक सरकुलेशन

13 सितंबर तक बारिश की चेतावनी

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है. राज्य के अधिकांश जिलों में दो दिनों तक झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि कल से राज्य में भीषण बारिश की आशंका जतायी गयी है.