कांग्रेस ने किया तीन प्रत्याशियों ने नाम का एलान, अर्जुन मुंडा के सामने होंगे कालीचरण
- By rakesh --
- 28 Mar 2024 --
- comments are disable
रांची/ दिल्ली । झारखंड में इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी सूची में खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जे पी पटेल का नाम जारी किया गया है। हालांकि अभी जेएमएम आरजेडी और लेफ्ट की तरफ से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जानी बाकी है। हालांकि लोहरदगा सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी का नाम सामने आने के बाद जेएमएम के नेताओं ने कहा है कि सिर्फ सीट नहीं जीत भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इधर देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय समिति की चेयरपर्सन सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणीगोपाल एवं स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन केपी राणा की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव से जुड़ी सीईसी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक सीईसी के सदस्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया. झारखंड की ओर से झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम शामिल हुए। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में झारखंड को लेकर सारी बातों को रख दी गई । झारखंड में लोहरदगा खूंटी और हजारीबाग में प्रत्याशियों का नाम चयन हो गई है एक से दो दिनों के अंदर बाकी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान दिल्ली से होगा. हर पहलू पर बैठक में बातचीत की गई यह बैठक काफी सकारात्मक रही।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड में तीन लोकसभा में उम्मीदवारों का चयन हो गया है बाकी उम्मीदवारों नामों का बहुत जल्द फ़ैसला हो जाएगा. कांग्रेस व झामुमो में पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है।
- akhilesh vs yogi
- akhilesh yadav
- akhilesh yadav aur sanjay singh ki mulakat
- akhilesh yadav news
- Congress
- janwadi socialist party
- jharkhand
- lok sabha election
- Politics
- politics of up
- sanjay chauhan
- sanjay chauhan deal akhilesh yadav
- sanjay chauhan janwadi party
- sanjay chauhan on akhilesh yadav
- sanjay chauhan up
- sanjay singh meets akhilesh yadav
- SP
- up indian alliance party
- up news
- up politics
- up politics and india
- up politics history
- up politics news
- up politics party