पिछड़ा वर्ग को बार बार धोखा दे रही हेमंत सरकार : आदित्य साहू
- By rakesh --
- 06 Jan 2024 --
- comments are disable
पिछड़ा वर्ग को बार बार धोखा दे रही हेमंत सरकार, आरक्षण से करना चाहती है वंचित…..आदित्य साहू
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।
श्री साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पिछड़ा विरोधी सरकार है। कांग्रेस झामुमो राजद के ठगबंधन का चरित्र ही पिछड़ा विरोधी है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। इसमें इनकी पिछड़ा विरोधी मानसिकता ही शामिल था। ये परिवार की सत्ता चलाने वाली सोच की पार्टियां हैं इसलिए इन्हे पिछड़ा समाज के हित की चिंता नहीं।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछड़ों को 27प्रतिशत आरक्षण देने का नाटक करने वाली सरकार ने पंचायत चुनाव में पिछड़ों के हक पर डाका डाला।आगे यह सरकार निकाय चुनाव भी बिना पिछड़ों को आरक्षण दिए कराने की मंशा रखती है।
उन्होंने कहा कि आखिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद हेमंत सरकार ट्रिपल टेस्ट क्यों नही करा रही।
कहा कि एकतरफ यह सरकार 27प्रतिशत आरक्षण देने का ढोंग करती है दूसरी ओर प्राप्त आरक्षण को भी छीनना चाहती है।
कहा कि हेमंत सरकार के कैबिनेट से पारित प्रस्ताव का अबतक क्या हुआ जिसमे पिछड़ा वर्ग आयोग से ट्रिपल टेस्ट का प्रस्ताव पारित हुआ। लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति यह सरकार नही कर पाई है।
उन्होंने कहा कि राज्य का पिछड़ा समाज इनकी पिछड़ा विरोधी मानसिकता को समझ चुका है।
श्री साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया, मेडिकल कॉलेज में सीटों को बढ़ाया ।आज मोदी कैबिनेट में पिछड़ा समाज के सर्वाधिक मंत्री शामिल हैं।
- bihar jharkhand news
- BJP
- bjp in jharkhand
- bjp jharkhand
- bjp news
- jharkhand
- jharkhand assembly election 2019
- jharkhand assembly elections
- Jharkhand BJP
- jharkhand bjp president
- jharkhand cm
- jharkhand cm hemant soren
- Jharkhand Congress
- jharkhand election
- jharkhand election 2019
- jharkhand election results
- jharkhand mukti morcha
- jharkhand new bjp president
- Jharkhand News
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- jharkhand polls
- zee bihar jharkhand