रांची : राज्य में कोरोना के 733 नए मरीज मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या 24,067 हुई

कोराेना का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 733 नए मरीज मिले। वहीं 11 लोगों की मौत हो गई। अब पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 24,067 तक जा पहुंची है।

रांची में 153, पलामू 152, बाेकाराे 44, चतरा 06, देवघर 10, धनबाद 67, दुमका 18, पू. सिंहभूम 50, गढ़वा 04, गिरिडीह 13, गाेड्डा 06, गुमला 02, हजारीबाग 39, जामताड़ा 08, खूंटी 04, काेडरमा 13, लातेहार 19, लाेहरदगा 18, पाकुड़ 10, रामगढ़ 16, साहेबगंज 18, सरायकेला 22, सिमडेगा 09, प. सिंहभूम 32 पॉजिटिव मिले।