गोड्डाः कारागार में विचाराधीन कैदी की मौत, हुई थी जमकर पिटाई
- By admin --
- 23 Jun 2020 --
- comments are disable
मंडल कारागार में सोमवार रात एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी को 17 जून को बकरी चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। गिरफ्तारी से पहले ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की थी। कैदी की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा।
युवक की पहचान कन्हवारा गांव निवासी बबलू साह के रूप में हुई है। 17 जून को बबलू को पथरगामा प्रखंड के पथरकनी गांव में बकरी चोरी के आरोप में गांव वालों ने पकड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने बबलू साह के साथ एक युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। उधर, बकरी चोरी के आरोप में दो लोगों के पकड़े जाने और पिटाई की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई थी।
मृतक बबलू की पत्नी उषा देवी और परिजन का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से बबलू की मौत हुई है। परिजनों ने कहा कि पकड़े जाने और पिटाई के बाद बबलू घायल हो गया था। बावजूद इसके इलाज न कराकर पुलिस ने उसे सीधे जेल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के गांव के मुखिया और उप मुखिया ने भी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
- arrest
- charges
- goat theft
- jharkhand
- Jharkhand Khabar
- Jharkhand News
- Jharkhand News रांची
- Jharkhand Sabrang Samachar
- Jharkhand Samachar
- Jharkhand Updated Khabar
- Mandal Jail
- post mortem
- post mortem report
- prisoner
- ranchi
- Sabrang Samachar
- sadar hospital
- under consideration
- villagers
- अपडेट खबर
- झारखंड
- झारखंड खबर
- झारखंड न्यूज
- झारखंड सबरंग समचार
- झारखंड समचार
- झारखंड समाचार
- सबरंग समचार