रांची : दुर्गा पूजा में की गलती तो तैयार रहें सजा के लिए, पुलिस चौकस !
- By rakesh --
- 28 Sep 2025 --
- comments are disable
दुर्गापूजा के अवसर पर राँची में सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का फ्लैग मार्च
=================
अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), राँची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, पारस राणा, तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने राँची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया
=================
राँची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं
=================
दुर्गापूजा के पावन अवसर पर राँची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज, दिनांक 28 सितंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), राँची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, पारस राणा, तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने राँची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना, जनता में विश्वास जगाना, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को प्रदर्शित करना था। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त की समीक्षा की गई।
अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार ने कहा, “दुर्गापूजा के दौरान राँची शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें।”
पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा ने बताया कि शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दुर्गापूजा का यह उत्सव शांति और उत्साह के साथ संपन्न हो।
- durga puja ko lekar flag march
- flag march
- ganesh festival par golconda police ka flag march
- golconda police
- gujranwala police
- karachi police
- pakistan police
- police
- police falak march
- police flag march
- police ka flag march viral subscirbe instragram
- Punjab Police
- raf flag march
- raf flag march news
- sindh police