रिम्स शासी परिषद की बैठक में कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव पर चर्चा

रिम्स के 53वीं शासी परिषद की आपातकालीन बैठक हुई, जिसमें जन औषधि केंद्र का संचालन करने वाली एजेंसी के नाम मुहर लगी , हालांकि प्रबंधन ने एजेंसी का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया है…शासी परिषद के अध्यक्ष और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जीबी की बैठक में प्रोफेसर के प्रमोशन पर निणर्य लिया गया है…साथ हि कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन की जांच के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीद पर मुहर लगी है… उन्होंने कहा कि MGM जमशेदपुर और रिम्स रांची में एक-एक मशीन लगाया जाएगा…गौरतलब है कि वर्तमान में कोरोना के नये वैरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल आईएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा जाता है…