धनबाद: प्लान इंडिया के सहयोग से YUVA ने जरुरतमंदों के लिए बढ़ाया हाथ

धनबाद: प्लान इंडिया के सहयोग से YUVA ने जरुरतमंदों के लिए बढ़ाया हाथ

  • संस्था 1241 अतिगरीब जरुरतमंद परिवारों को देगी राशन

  • प्रशासन का मिल रहा भरपूर सहयोग

  • 163 परिवारों के बीच सूखा राशन एवं हाइजिन किट का वितरण

  • आंगनबाड़ी सेविका और सहियाएं साथ दे रही हैं साथ

कोविड-19 से आज देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व प्रभावित है। खासकर गरीबों के पास जब काम नहीं है, तब उनके लिए दो वक्त की रोटी भी मुहाल हो गई है। ऐसे में उन्हें दो वक्त की रोटी मिलती है तो उनके लिए बहुत बड़ी राहत की बात होती है।

इसी क्रम में धनबाद जिला प्रशासन के सहयोग प्लान इंडिया व YUVA (Youth for Unity Voluntary Action), हजारीबाग की ओर से चलाए जा रहे LGBB (Let Girls Be Born Project) कार्यक्रम के तहत जिले के दो प्रखंडों, सदर एवं गोविन्दपुर, के अन्तर्गत पांच पंचायतों भितिया, पंडुकी, दामोदरपुर, पेटिया और अरनगड़िया में कोविड-19 से प्रभावित 1241 अतिगरीब जरुरतमंद परिवारों को चिह्नित कर शनिवार को 163 परिवारों के बीच सूखा राशन एवं हाइजिन किट का वितरण किया गया।

इन परिवारों को चिह्नित करने में संस्था के सदस्यों के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहियाएं साथ दे रही हैं। गरीबों को राशन देने का काम 8 दिनों तक ये संस्था करेगी।

इस मौके पर परियोजना समन्वयक निश्चित कुमार, युवा की ओर से महेद्र प्रसाद, राम प्रसाद राम, पूजा झा, टुक्कू रानी एवं अख्तर हुसैन मुख्य रुप से उपस्थित थे।