रांची: झारखंड में मिले 605 नए कोरोना मरीज, अब तक 19 हजार से अधिक पॉजिटिव
- By admin --
- 12 Aug 2020 --
- comments are disable
मंगलवार शाम तक झारखंड में 605 नए संक्रमित की पहचान हुई। दूसरी तरफ, जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज करा रहे दो और मरीजों की मौत हो गई।
मंगलवार को लगभग सभी जिलों में कमोबेश मरीज मिले हैं। पलामू में 128 मरीज मिले हैं। लोहरदगा में दो गर्भवती महिला सहित 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिलों में भी नए संक्रमित की पहचान हुई है। बता दें कि एक दिन पूर्व सोमवार को राज्य में कुल 623 मरीजों की पहचान हुई थी। इधर, राज्य के नौ जिलों में अब स्वस्थ होने की दर 60 फीसद से भी अधिक हो गई है।
पूर्वी सिंहभूम में 150, पलामू में 128, रांची में 103, प. सिंहभूम में 30, रामगढ़ तथा कोडरमा में 20-20, धनबाद में 17, लोहरदगा में 14, सरायकेला में 13, गुमला तथा हजारीबाग में 12-12, साहिबगंज में 11, बोकारो, सिमडेगा तथा देवघर में दस-दस, गढ़वा तथा गोड्डा में आठ-आठ, लातेहार, गिरिडीह तथा खूंटी में सात-सात, दुमका में चार, चतरा तथा पाकुड़ में दो नए संक्रमित मिले हैं।