गुमला: मन की बात में बिशुनपुर के जिक्र से उत्साहित है महिला मंडल

झारखंड राज्य के गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड मे वर्षो से बंजर पड़ी जमीन में ग्रामीण महिलाओं ने औषधीय खेती कर कर किसानों का भरोसा वापस लाया है । राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा संचालित महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के माध्यम से 26 गांव मे 32 उत्पादक समूह बनाकर 28 एकड़ भूमि मे लेमन ग्रास की खेती की जा रही है।

किसानो के द्वारा उत्पादित लेमन ग्रास को ग्रामीण सेवा केन्द्र विशुनपुर सेरका द्वारा तेल निकालने का कार्य किया जाता है । यह लेमन ग्रास का तेल औषधिय दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेमन ग्रास की पत्ती को सुखाकर चायपत्ती के रुप में भी उपयोग किया जाता है।

प्रधानमंत्री जी के द्वारा इस लेमन ग्रास की खेती को लेकर अपनी मन की बात में चर्चा करने पर बिशुनपुर के सभी महिलायें जो लेमन ग्रास की खेती कर रहीं हैं ,वो बहुत ही उत्साहित हैं।

इन सभी को देखते हुए जन्जातीय कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के द्वारा लेमन ग्रास की खेती करने, वनोपज के संग्रहण के लिए अतिरिक्त राशि मुहैया कराने के लिए भी आश्वासन दिया गया है।

इन सभी कार्यो को करने के लिये बिशुनपुर के उत्पादक समूह की महिलायें उत्साहित हैं और इस वर्ष पूरे बिशुनपुर प्रखंड में अतिरिक्त 32 एकड़ जमीन में लेमन ग्रास लगाने की योजना बनायी है।

जिस तरह प्रधानमंत्री ने महिला मंडल को उत्साहित करने का काम किया है। अब महिला मंडल ने भी ठान लिया है। लेमन ग्रास को वृहद् पैमाने पर और बंजर भूमि पर खेती करने के लिए सभी महिला मंडल  हो गए गए हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरी जगह में जाकर ट्रेनिग देकर दूसरो को भी सिखाने की बात कही। वही विशनपुर प्रखंड के बीडीओ ने कहा कि जिस तरह विशनपुर प्रखंड का प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में विशनपुर का नाम लिया है, इससे गर्व महसूस हो रहा है।