जी-20 समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए पीएम मोदी

जी-20 समिट में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रवाना हुए। वहां 21 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक आयोजित हो रहे 20वें जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे।

दरअसल, विकासशील देशों में आयोजित होने वाला ये लगातार ये चौथा जी20 शिखर सम्मेलन है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्ष पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी जी 20 शिखर सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि यह एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला पहला G20 समिट होगा। 2023 में G20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान, अफ्रीकन यूनियन G20 का मेंबर बन गया था।